Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मनोज बाजपेयी का सॉन्ग ‘बंबई में का बा’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

Manoj Bajpayee Bambai Main Ka Ba Song

बंबई में का बा गाना रिलीज

नई दिल्ली| बॉलीवुड के मशहूर डारेक्टर अनुभव सिन्हा का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, बंबई में का बा। इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी नजर आ रहे हैं।

खास बात यह है कि ‘बंबई में का बा’ गाने की शूटिंग कोरोना वायरस के दौरान एक दिन में सिटी स्टूडियो में की गई है। पूरा गीत मनोज बाजपेयी द्वारा गाया और परफॉर्म किया गया है। पहली बार मनोज बाजपेयी भोजपुरी अंदाज में रैप करते सुनाई दे रहे हैं। फैन्स को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अभी तक इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

मणिकर्णिका को-स्टार अंकिता लोखंडे ने किया कंगना का सपोर्ट, कहा- ‘बहादुर’

इस गाने को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा, ‘आप सभी लोगों के सामने जनता की भरपूर मांग पर पेश कर रहा हूं, प्यार के साथ। बंबई में का बा।’ ‘बंबई में का बा’ गाने में बताया गया है कि आखिर मुंबई शहर में ऐसी क्या चीज है जो पूरे देश के लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करती है।

अनुभव सिन्हा ने म्यूजिक वीडियो के बारे में कहा, ‘मैं काफी समय से एक भोजपुरी गाना करना चाहता था। मैं 70 के दशक से भोजपुरी माहौल में बड़ा हुआ है और बहुत से लोगों को अब भी अहसास नहीं है कि उन दिनों, भोजपुरी संगीत बहुत उत्तम दर्जे का हुआ करता था। यह बॉलीवुड का एक अभिन्न हिस्सा था जिस तरह आज पंजाबी संगीत है।

Exit mobile version