Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

Manoj Kumar

Manoj Kumar

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर मनोज कुमार (Actor Manoj Kumar) ने शुक्रवार की सुबह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मनोज कुमार ( Manoj Kumar) के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फैंस और सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज कुमार (Manoj Kumar) को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। वे बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ के नाम से फेमस थे।

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार ( Manoj Kumar) को 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Exit mobile version