Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश को बड़ा झटका, विधायक मनोज पाण्डेय ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

Manoj Pandey

Manoj Pandey

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। सपा विधायक मनोज पांडे (Manoj Pandey) ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक मनोज कुमार पांडेय (Manoj Pandey) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा, “आपने मुझे उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। मैं मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे रहा हूं, कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।” पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वह अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

अमेठी गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह एक गाड़ी से सदन पहुंचे। अयोध्या जनपद के सपा विधायक अभय सिंह और अंबेडकरनगर से सपा विधायक राकेश पांडे भी मौजूद हैं। तीनों ने संयुक्त बयान में कहा कि अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे।

देश के सबसे बुजुर्ग एवं सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन

विधायक राकेश प्रताप सिंह अपनी पार्टी की दोनो मीटिंग में नही गए थे और उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर रखा था। यह तीनों भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। राकेश पांडे के सांसद बेटे रितेश पांडे दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुए हैं।

Exit mobile version