Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल के तौर पर ली शपथ

मनोज सिन्हा

मनोज सिन्हा

नई दिल्ली। मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में शुक्रवार को शपथ ले ली है। इसके साथ ही सभी प्रशासनिक सचिवों की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सचिवालय में शाम सवा तीन बजे होगी। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रोडमैप का खुलासा करेंगे।

इस बैठक के संबंध में जीएडी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी प्रशासनिक सचिव तय समय पर उपस्थित हों। माना जा रहा है कि बैठक में वे अपना विजन सबके सामने रखेंगे। प्रशासन किस प्रकार चलाना है और क्या प्राथमिकताएं होंगी, इसकी रूपरेखा वे अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।

Exit mobile version