Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मनोज सिन्हा का जनता से सीधा संवाद के विचार का विस्तार होना चाहिए : बेदी

किरण बेदी

किरण बेदी

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के केंद्र शासित प्रदेश के लोगों से सीधा संवाद करने के विचार का प्रशासन के सभी स्तरों तक विस्तार होना चाहिए।

सुश्री बेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोगों से सीधा संवाद के विचार का विस्तार होना चाहिए ताकि राज्य के पूरे प्रशासन की तरफ से संवाद हो सके।

देखें शहनाज गिल का स्टनिंग अवतार, कराया फोटोशूट

उन्होंने अपने ट्वीट में जम्मू-कश्मीर के नव-नियुक्त उप राज्यपाल से कहा, “जनता से सीधा संवाद होना चाहिए।”

सुश्री बेदी पुड्डुचेरी में लगभग हर दिन अपनी आधिकारिक टीम को साथ लेकर लोगों के साथ संवाद करती हैं। उन्होंने बिना किसी देरी के लोगों की शिकायतें दर्ज करने और उन्हें दूर करने के लिए एक शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करने समेत कई कदम उठाये हैं।

Exit mobile version