Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मनोज तिवारी ने राम मंदिर भूमिपूजन की खुशी, राम चौपाई और गीत गाकर की व्यक्त

मनोज तिवारी Manoj Tiwari

मनोज तिवारी

राम मंदिर बीते कई सालों से राजनीति का एक हिस्सा रहा है। ऐसे में अब जब राम मंदिर बन रहा है तो मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा मानना है कि राम मंदिर पर राजनीति खत्म होनी ही चाहिए। राम मंदिर के लिए जिसने जो भी किया था उसे राजनीतिक रंग ना दें।

अयोध्या में 5 अगस्त को ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम होने वाला है। राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पूरी अयोध्या नगरी में दीवाली जैसा माहौल है। इस खास मौके पर आजतक के मंच से विशेष धर्म संसद का आगाज किया गया। इस कार्यक्रम से बीजेपी एमपी, सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी जुडे़, मनोज तिवारी ने भगवान राम की चौपाई और गीत गाए।

जानिए एवोकाडो फल कैसे करता है दिमागी क्षमता के साथ-साथ एकाग्रता में भी सुधार

कोरोना काल की वजह से मनोज तिवारी अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन समारोह में नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में वे थोड़े निराश भी हैं। उन्होंने आज तक से बातचीत में कहा- मैं भले दिल्ली में बैठा हुआ हूं लेकिन मेरा मन अयोध्या में है।

यूं कहें कि मेरा शरीर दिल्ली में है तो मैं दिल्ली को ही अयोध्या मानकर चल रहा हूं। वर्षों का इंतजार खत्म हो रहा है। मनोज तिवारी ने लोगों से कहा कि जो जहां है वहीं से अयोध्या मान लें और इस भव्य कार्यक्रम का आनंद ले। हम भी जल्दी से जल्दी राम मंदिर के दर्शन को और सेवा को पहुंचेंगे।

मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने भी लोगों में दिये बांटे हैं। मनोज तिवारी ने कहा- लोग लाइन में खड़े होकर दिये ले रहे हैं। 5 अगस्त को पूरे देश में दिये जलेंगे। हम विश्वास करते हैं कि जो खुशी राम के जन्म की थी, जो खुशी उनके वन से आने की थी वहीं खुशी मोदी जी के वहां पहुंचने और शिलान्यास को लेकर है।

मनोज तिवारी ने कहा कि अयोध्या में फिर से राम के जन्म वाली सकारात्मकता दिख रही है। राम मंदिर भूमि पूजन के निमंत्रण पत्र को लेकर भी सियासी गलियारों में राजनीति देखने को मिल रही है। इस पर मनोज तिवारी ने कहा- ये संकट का समय है इसलिए अयोध्या में कम लोगों को बुलाया गया है।

Exit mobile version