• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला की हत्या का खुलासा, हत्यारोपी पति व ससुर समेत चार लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
22/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की भदोही जिला पुलिस ने कोइरौना इलाके में महिला की हत्या का खुलासा करते हुए उसके पति व ससुर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोइरौना क्षत्र में जंगीगंज रेलवे स्टेशन के सामने दरवांसी इलाके में सरसों के खेत में एक महिला का शव मिला था। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि प्रेमी से पति बन चुके बलिया के मनियर इलाके का भिखरिया गांव निवासी उमाशंकर का पुत्र सीओडी में बतौर लांसनायक धर्मेन्द्र कुमार निकला। धर्मेन्द्र वाराणासी में न्यू दुर्गा कॉलोनी का रहने वाला है। उसने अपने पिता की मिलीभगत और भाड़े के हत्यारों से पत्नी मिर्चका की हत्या कराई थी। उसने बदमाशों से पचास हजार रुपए में पत्नी की हत्या का सौदा किया था। इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल चारों अभियुक्तों को नेवाजीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन, एक तमंचा 12 बोर और कुछ कारतूसों के अलावा दोनों भाड़े के हत्यारों को एडवांस के रूप में लिए गए नौ हजार रुपये तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किये।

फरार इनामी शराब तस्कर को STF ने मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह मिर्चका से प्रेम करता था और पिछले साल 14 फरवरी को परिवार के रजामंदी के बगैर कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन घर वालों को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। इसी कारण वह मिर्चका से पीछा छुड़ाना चाहता था, क्योंकि वह दूसरी जाति की थी और उसका जन्म सरोज परिवार में हुआ था। इसी कारण उसने कई बार तलाक के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई । उसके बाद पिता उमाशंकर ने नियाज निवासी इस्लामपुर से बात कर पत्नी की हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी तय की। उसने नियाज को एडवांस के दस हजार रुपये भी दे दिए। योजना के तहत 19 फरवरी को रात करीब साढ़े दस बजे वह पत्नी के साथ अपनी चार पहिया वाहन से वाराणसी से कानपुर के लिए निकला। मोहनसराय के करीब पहुंचा तो उसने फोन करके बताया कि ढाबा के पास हम लोग मिलेंगे। वह पांडेय ढाबा के पास पहुंचा। तो नियाज़ अपने एक अन्य साथी रसीद के साथ अपनी टवेरा गाड़ी से आगे बढ़ने के लिए इशारा किया।

मामूली विवाद के चलते बस चालक ने बस मालकिन को बस से रौंदा, मौके पर मौत

उन्होंने बताया कि धर्मेन्द्र अपनी गाड़ी से धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा। नियाज अपने साथी के साथ अपनी गाड़ी से उसकी गाड़ी के पीछे चल रहा था। कुछ दूर चलने के बाद सुनसान जगह देखकर उसने अपनी गाड़ी रोक दी और अपनी पत्नी से शौच करने का बहाना करके गाड़ी से कुछ दूरी पर चला गया। तभी नियाज और रसीद दोनों लोग गाड़ी के पास आकर योजना के मुताबिक उसकी पत्नी का रस्सी से गला दबाने लगे। इसी बीच उसने विरोध करते हुए नियाज की अंगुली में दांत से काट लिया । नियाज की पकड़ कमजोर होते देख उसने भी पत्नी के दोनों हाथ मजबूती से पकड़ लिये और तभी रस्सी से गला कस दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मिर्चका की मौत के बाद वे लोग लाश को रेलवे स्टेशन के सामने सरसों के खेत में फेंकर चले गये।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने घटना के तीन दिन के भीतर ही चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने घटना में शामिल क्राइम ब्रांच व कोइरौना पुलिस टीम को हत्या का खुलासा करते हुए बतौर इनाम 10 हजार से देने की घोषणा की। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

Tags: crime newsMurdered husband arrestedup news
Previous Post

फरार इनामी शराब तस्कर को STF ने मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

Next Post

आजम खान पर कसा शिकंजा, श्रम विभाग ने सेस के वसूले एक करोड़ 37 लाख

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Police SI Exam
Main Slider

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

12/03/2026
PM Kisan Samman Nidhi
Main Slider

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

12/03/2026
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन की सभी तैयारियां समय से की जाएं पूर्ण: मुख्यमंत्री योगी

12/03/2026
CM Yogi visited and worshipped Maa Pateshwari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन

12/03/2026
Fire breaks out in an electricity meter manufacturing factory
उत्तर प्रदेश

बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

12/03/2026
Next Post

आजम खान पर कसा शिकंजा, श्रम विभाग ने सेस के वसूले एक करोड़ 37 लाख

यह भी पढ़ें

Kane Richardson

केन रिचर्ड्सन हुए ODI और T20 टीम से बाहर

18/11/2020
azam khan

फिर बिगड़ी सपा सांसद आजम खान की तबियत, चेस्ट में आई दिक्कत

30/05/2021
Advocate shot himself

ब्लॉक प्रमुख की धमकी से परेशान अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version