• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई अक्टूबर में लगातार तीसरे महीने बढ़ा

Desk by Desk
02/11/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| देश की विनिर्माण गतिविधियों में अक्टूबर में लगातार तीसरे महीने सुधार हुआ है। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वे के अनुसार बिक्री में सुधार के बीच कंपनियों के उत्पादन में 13 साल की (अक्टूबर, 2007 के बाद) सबसे तेज वृद्धि हुई है।   आईएचएस मार्किट इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अक्टूबर में बढ़कर 58.9 पर पहुंच गया, जो सितंबर में 56.8 था।

यह क्षेत्र की सेहत में पिछले एक दशक से अधिक का सबसे अच्छा सुधार है।  लगातार 32 माह तक वृद्धि दर्ज करने के बाद अप्रैल में इस सूचकांक में गिरावट आई थी। पीएमआई के 50 से ऊपर होने का मतलब गतिविधियों के विस्तार से और 50 से नीचे होने का मतलब संकुचन से होता है।

आईएचएस मार्किट की इकनॉमिक्स एसोसिएट निदेशक पोलीअन्ना डे लीमा ने कहा, ”भारतीय विनिर्माताओं के पास नए ऑर्डर आ रहे हैं और उत्पादन में भी कोविड-19 की वजह से पैदा हुई अड़चनों के बाद सुधार हो रहे हैं। अक्टूबर के पीएमआई आंकड़ों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।  लीमा ने कहा कि कंपनियों को इस बात का भरोसा है कि बिक्री में वृद्धि आगामी महीनों में भी टिकी रहेगी। इस बात का संकेत कंपनियों द्वारा विनिर्माण में काम आने वाले सामान की खरीद से पता चलता है।

विनिर्माताओं का कहना है कि कोविड-19 के अंकुशों में ढील, बेहतर बाजार परिस्थितियों तथा मांग में सुधार की वजह से उन्हें अक्टूबर में नए ऑर्डर मिले हैं।  सर्वे में कहा गया है कि ऑर्डरों में सुधार के बावजूद भारत में विनिर्माताओं ने अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। कई मामलों में सामाजिक दूरी दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिए ऐसा किया जा रहा है।

यह लगातार सातवां महीना है जबकि रोजगार घटा है। लीमा ने कहा, ”जो एक क्षेत्र अभी चिंता पैदा करता है, वह है रोजगार। कुछ कंपनियों को कर्मचारियों की नियुक्ति में दिक्कतें आ रही हैं, जबकि कुछ अन्य का कहना है कि महामारी के प्रसार पर अंकुश के उपायों की वजह से उन्हें अपने कर्मचारियों की संख्या घटानी पड़ रही है।

Tags: "Manufacturingcorona crisiseconomyIHS market IndiaManufacturing ActivitiesModi governmentproduction of companiesअर्थव्यवस्थाआईएचएस मार्किट इंडियाकंपनियों का उत्पादनकोरोना संकटमैन्यूफैक्चरिंगमोदी सरकारविनिर्माण गतिविधियां
Previous Post

Maruti Suzuki कारों की बंपर बिक्री, जानिए क्या है अब तक की सबसे ज्यादा सेल

Next Post

कप्तान इयोन मोर्गन : किस वजह से राजस्थान के खिलाफ मिली बड़ी जीत

Desk

Desk

Related Posts

Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कुंभ, आपदा और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मिली वित्तीय मंजूरी

09/05/2026
Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

09/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय

09/05/2026
Next Post
kolkata knight riders

कप्तान इयोन मोर्गन : किस वजह से राजस्थान के खिलाफ मिली बड़ी जीत

यह भी पढ़ें

Varuthini Ekadashi

वरुथिनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान, वैवाहिक जीवन में बना रहेगा प्रेम

23/04/2025
Share Market

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 64000 के पार बंद हुआ

30/06/2023
SS Sandhu

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को बनाई जाए ठोस योजना : मुख्य सचिव

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version