Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कनेर का पौधा इस दिशा में लगाएं, घर में होगा सुख-समृद्धि और संपन्नता का आगमन

Kaner

Kaner

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों का उल्लेख है। जिन्हें घर में लगाना अनुकूल माना जाता है। कुछ पौधों को घर पर नहीं लगाना चाहिए। क्या कनेर (Kaner) का पौधा घर के लिए शुभ है। क्या कनेर के पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए। इन सभी सवालों के जवाब ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं।

कनेर (Kaner) के पौधे का संबंध देवी लक्ष्मी से माना जाता है। कनेर के पौधे को घर में लगाने से धन की देवी का वास स्थापित होता है। घर में मौजूद नकारात्मक शक्ति और बाधा दूर हो जाती है।

कनेर (Kaner) के पौधे को घर में लगाने से शुभता बढ़ती है। धन लाभ के योग बनते हैं। अटका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाता है। घर में सकारात्मता बढ़ती है। वास्तु दोष भी दूर होने लगता है।

कनेर (Kaner) के पौधे को घर में लगाने से सुख, समृद्धि और संपन्नता का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सफेद और पीले रंग के कनेर का फूल घर में लगाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

घर में लाल रंग के कनेर (Kaner) फूल वाले पौधा नहीं लगाना चाहिए। लाल रंग का कनेर अशुभ होता है। सफेद और पीले रंग के पौधे को घर में पश्चिम या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

Exit mobile version