Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM शिवराज समेत कई नेताओं ने किया बापू को नमन

भोपाल। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। आज ही के दिन 2 अक्टूबर, 1869 मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। वो अहिंसा के पुजारी थे और इसी के दम पर उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। महात्मा गांधी की जयंती पर CM शिवराज समेत कई नेताओं ने नमन किया है।

CM शिवराज ने बापू को किया नमन

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है- अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन, गांधी का दर्शन सत्य का प्रयोग था, जिसने अहिंसा को अस्त्र बनाकर विश्व को नया दर्शन औऱ सिद्धांत दिया। हम सभी गांधी के विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लें। जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में कोटिश: नमन! बापू के दिखाये अहिंसा, शांति और सद्भाव के पथ चलकर ही मानवता का कल्याण संभव है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी दी श्रद्धांजलि

वहीं इसके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सादर नमन किया है। उन्होंने लिखा है, गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। पहले वह आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वह आप पर हंसेंगे, फिर वह आप से लड़ेंगे और आप जीत जाएंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शत्-शत् नमन्।

इसी के साथ MP कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है- ”सम्पूर्ण विश्व को प्रेम, मानवता, शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बापू को विश्व पटल पर अहिंसा का प्रतीक मानते हुये उनके जन्मदिवस को “अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

Exit mobile version