Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया दुख

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का आज दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। 11 सितंबर को सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सुरेश अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘श्री सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, एम्स में थे भर्ती

जेपी नड्डा बोले- अंगड़ी ने अत्यंत परिश्रम और करुणा से समाज की सेवा की

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘केन्द्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वह ऐसे नेता थे जिन्होंने अपना सारा जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया और अत्यंत परिश्रम और करुणा के साथ समाज की सेवा की। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और करीबियों के साथ हूं।

यूपी : तीन जिलों में सात गैंगेस्टरों की करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त

बीजेपी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने लिखा- केंद्रीय रेल राज्यमंत्री श्री सुरेश अंगड़ी जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे। ओम् शांति।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और बेलगावी सीट से चार बार सांसद रहे सुरेश अंगड़ी के निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। वह मेरे लिए एक छोटे भाई की तरह थे। उन्हें खोकर गहरा आघात लगा है। ये राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।’

सांसद हंसराज हंस ने लिखा- हम सबके प्रिय केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी जी नही रहे, यक़ीन नही कर पा रहा हूं कि अंगड़ी जी अचानक हमें छोड़कर चले गए, ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Exit mobile version