Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

many leaders joined sp party

many leaders joined sp party

बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए आज प्रदेश कार्यालय बसपा, कांग्रेस छोड़कर आये सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा राष्ट्रीय युवा सेवा समाज पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय हुआ।

शामिल होने वाले लोगों में गोल्ड मेडलिस्ट डाॅक्टर अभिषेक राय आजमगढ़, कृष्ण कुमार पाल, शालिनी राकेश, ऊषा मौर्या, सौम्या पाण्डेय, रामेश्वर दयाल , कमल कुमार प्रजापति अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा सेवा समाज पार्टी, सलोना कुशवाहा, सहित अन्य लोग प्रमुख है।

इंग्लैंड के ख‍िलाफ भारतीय टी-20 टीम घोष‍ित, सूर्यकुमार यादव व ईशान किशन को मौका

सदस्यता लेने पर श्री यादव ने यूपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र निमिश कुमार को उनकी उपलब्धि पर लैपटाप दिया ।

उन्होंने तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया जिनके नाम ‘संग अदा के गाता चल‘ की लेखिका पूर्णिमा जायसवाल, खान अब्दुल हमीद खान वहशत की रचना ‘शीशा ओ पत्थर‘ फैजान हुसैन साहब की पुस्तक ‘डिसीजन‘ हैं।

Exit mobile version