Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हिंदू युवा वाहिनी से प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा समेत कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Hindu Yuva Vahini

Hindu Yuva Vahini

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, जिला अध्यक्ष विशाल महाजन और प्रदेश कोषाध्यक्ष भंवर सिंह पुंडीर सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इनका आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा की गलत नीतियों और मनमानी के चलते यह कदम उठाया है।

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि गोविंद वाधवा की कार्यशैली और स्वार्थपूर्ण नीति से खिन्न होकर अपने तमाम साथियों के साथ इस्तीफा दे दिया गया है।

‘सौ करोड़ की वसूली’ मामले में CBI ने देशमुख के दो निजी स्टाफ को भेजा समन

उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ने का हमारा मकसद राष्ट्र वा हिन्दुत्व के प्रति काम करना था। वह लोग हिंदुत्व की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इसके लिए जल्द ही नए मंच का गठन किया जाएगा

Exit mobile version