Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से कई लोग नदी में गिरे, 5 दिन पहले ही शुरू किया गया था

Morbi Accident

Morbi Bridge accident

अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज (Cable Bridge) अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए। लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ब्रिज रिनोवेशन के बाद हाल ही में चालू किया गया था।

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि पुल टूटने से नदी में कितने लोग गिरे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि केबल ब्रिज काफी पुराना है और महज 5 दिन पहले ही इसे रिनोवेशन के बाद चालू किया गया था। रिनोवेशन के बाद भी इतना बड़ा हादसा होने पर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

पिछले 7 महीने से इस पुल की मरम्मत चल रही थी। रेनोवेशन का काम एक ट्रस्ट ने किया था। इतने समय बाद पुल खुलने के कारण रविवार को बड़ी तादाद में लोग अपने परिवारों के साथ पुल पर तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए पहुंचे थे।

पाकिस्तानी फिल्म की सुनामी में बही अजय-अक्षय की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए भी कहा है।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।

Exit mobile version