Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैस सिलेंडर से घर में लगी भीषण आग से कई लोग झुलसे, गृहस्थी जलकर हुई खाक

fire in house

fire in house

कानपुर देहात के अकबरपुर थानाक्षेत्र में लीकेज सिलेंडर से घर के किचेन में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और घर का जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। आग पर काबू करने के चलते कई लोग झुलस भी गए। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

अकबरपुर थानाक्षेत्र के अशोकनगर में रहने वाले मजफ खान के यहां गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। जिसके चलते वह माती रोड स्थित अकबरपुर गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने पहुँचे। सिलेंडर लेकर जब उन्होंने घर मे लगाया तो उसमें उनको लीकेज समझ मे आई। इसके बाद वह सिलेंडर लेकर वापस एजेंसी गए तो उनको रेगुलेटर खराब होने की बात कहकर वापस वही सिलेंडर दे दिया गया।

पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को राहत, हाईकोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

फिर से उस सिलेंडर को जब लगाया गया और खाना बनाना शुरू किया गया तो आधे घण्टे बाद सिलेंडर में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया घर के लोगों ने जब आग पर काबू पाने का प्रयास किया तो कुछ लोग उससे झुलस गए।

सूचना पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित मजफ खान ने बताया कि अगर गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर बदल दिया जाता तो शायद यह घटना नही होती।

38 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा जा चुका है : रविन्द्र कुमार, DM

एजेंसी अब मुआवजा देने के लिए भी तैयार नही है जबकि उनके घर का सारा जरूरी सामान जलकर राख हो गया है।

Exit mobile version