Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साइकिल से उतर कर कई नेता भाजपा में शामिल

प्रयागराज। शहर पश्चिमी के भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के राजापुर निज आवास पर शनिवार को समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के कई नेताओं ने भाजपा (join bjp) की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर शहर पश्चिमी भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। हम सभी मिलकर विकास युक्त, भय मुक्त शहर पश्चिमी का निर्माण करेंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सपा के शहर पश्चिमी अध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल, विधानसभा सचिव सुरेश कुशवाहा एवं डॉ अटल पाण्डेय, जालंधर निषाद, अमित अग्रहरी वार्ड अध्यक्ष राजरूपपुर, दीपू सिंह सेक्टर प्रभारी आप आदि को भाजपा का अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर भाजपा में शामिल कर स्वागत किया।

सपा को झटका, MLC घनश्याम लोधी और शैलेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अरुण दुबे एवं भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version