Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल सहित सपा-बसपा के कई नेता बीजेपी में शामिल

join BJP

join BJP

लखनऊ। कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे को बुलंद करने वाली महिलाएं एक-एक कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ आ रही हैं। कांग्रेस की सोशल मीडिया की प्रदेश महासचिव एवं पोस्टर (Poster Girl) कैम्पेनिंग का हिस्सा रहीं पल्लवी सिंह भी भाजपा (join BJP) में आ गयी हैं।

भाजपा के राज्य मुख्यालय पर शनिवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी में हुईं शामिल

भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इन्हें सदस्यता दिलायी और भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित एवं सह प्रभारी हिमांशु दुबे भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेता पल्लवी सिंह (लखनऊ), सपा नेता दिनेश बोस (बांदा), सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव मधु पाण्डेय (औरैया), सपा प्रतापगढ़ में विभिन्न दायित्वों पर रहे सुभाष चन्द्र कोरी, बसपा ब्राह्मण समाज के पूर्व जिला प्रभारी चारू मिश्रा (लखनऊ), सपा नेता चन्द्र शेखर सिंह (बस्ती), सपा अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं क्रिश्चियन कम्युनिटी कानपुर की अध्यक्ष सिन्ड्रेला कुमार, तहरीक फिकरे मिल्लत फाउण्डेशन के नगर अध्यक्ष मो. कमाल (लखनऊ), भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अनुराग श्रीवास्तव (अम्बेडकर नगर), सपा लखनऊ उत्तर की विधानसभा प्रभारी लता बंसल (मुरादाबाद) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस प्रत्याशी सविता पांडे बीजेपी में शामिल, बोलीं- योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर क्रिश्चियन वेल्फेयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के महामंत्री विन्सेन्ट क्राउदर ने अपने संगठन का समर्थन पत्र डॉ.बाजपेई को सौंपा। सभी नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए डॉ. बाजपेई ने कहा कि भाजपा 2022 में 2017 के नतीजे दोहराएगी।

Exit mobile version