• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM, शाह समेत कई दिग्गजों नेताओं ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

Desk by Desk
15/10/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आज देशभर में विजयादशमी या दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके के लिए देशवासियों को शुभाकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं।

इसके अलावा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने देश को बधाई दी है। उधर, आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने विजयदशमी के मौके पर ‘शस्त्र पूजा’ की।

रावण दहन के बाद क्यों खाई जाती है जलेबी, जानिए प्रभु राम से जुड़ी इस प्रथा के बारें में

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि, विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।

विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।

Greetings to everyone on the special occasion of Vijaya Dashami.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें।

जय श्री राम! pic.twitter.com/6Ql6TUX7Su

— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) October 15, 2021

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

विजया दशमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। दशहरा, बुराई पर अच्‍छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्‍योहार हमें नैतिकता, भलाई और सदाचार के रास्‍ते पर चलने की प्रेरणा देता है। मेरी शुभकामना है कि यह पर्व देशवासियों के जीवन में समृद्धि व प्रसन्नता का संचार करे।

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 15, 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभाकामनाएं

असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।

आइए, हम सभी अपने अंतस के राम को जागृत करें और समाज में व्याप्त सभी बुराइयों की समाप्ति हेतु संकल्पित हों।

जय श्री राम!

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) October 14, 2021

देशभर में मनाया जा रहा दशहरे का त्योहार

आज देशभर में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से घरों में दशहरे का पूजन किया जाएगा वहीं शाम को कई रामलीला के समापन के साथ रावण दहन का कार्यक्रम होगा। रावण दहन को भारतीय परंपरा में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है और हर साल विजयादशमी के दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन किया जाता है।

 

Tags: dussehrapm narendra modiVijayadashmi
Previous Post

रावण दहन के बाद क्यों खाई जाती है जलेबी, जानिए प्रभु राम से जुड़ी इस प्रथा के बारें में

Next Post

देश के विभाजन के इतिहास को स्मरण रखना जरूरी : भागवत

Desk

Desk

Related Posts

crop top
Main Slider

इस टॉप को पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh
राजनीति

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

09/11/2025
PM Modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

09/11/2025
CM Yogi
बिहार

14 नवंबर को फिर एक बार एनडीए सरकार: योगी आदित्यनाथ

09/11/2025
PM Modi
राजनीति

PM मोदी ने उत्तराखंड की उपलब्धियों को सराहते हुए, भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया

09/11/2025
Next Post

देश के विभाजन के इतिहास को स्मरण रखना जरूरी : भागवत

यह भी पढ़ें

Anura Kumara Dissanayake

अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, भारत के लिए झटका

22/09/2024
CM Yogi

नाथपंथ की साधना से जुड़े चिह्नों को इकट्ठा कर डिजिटल रूप देने की जरूरत : सीएम योगी

25/03/2025
aligarh muslim university

कल्याण सिंह के निधन पर AMU कुलपति ने जताया शोक, विरोध में विवि में लगे पोस्टर

25/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version