• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 मार्च राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा आज इन का भाग्य

Writer D by Writer D
12/03/2023
in धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
Horoscope

Horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

12 मार्च राशिफल (Horoscope)

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलता का माहौल रहेगा। प्रयासों के बाद भी कार्यों में सफलता नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों की भरपूर मदद मिलेगी। परिजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। अटके हुए कार्य बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो कि लाभ दायक रहेगी। परिवार के साथ दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेहनत के सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिलेंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यावसायिक लाभ की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मन में स्फूर्ती का अहसास होगा और नये कार्य नई ऊर्जा के साथ शुरू कर सकेंगे। सहकर्मियों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधी शांत रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए शक्तिवर्धक रह सकता है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जमीन-जायदाद और वाहन की खरीदी होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी, लेकिन परिजनों से विवाद करने से बचना होगा।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। नए लोगों से मुकालात हो सकती है, जिनके सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक उथल-पुथल पर काबू रखने का प्रयास करें, अन्यथा डिप्रेशन में जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य प्राप्त हो सकता है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में रूची ले सकते हैं।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ की स्थिति रहने से थकान का अनुभव कर सकते हैं। मानसिक रूप से तनाव भी बना रह सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध करने से बचें।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कामकाज विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे मानसिक और शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी परिजन को ठेस न पहुंचे। खान-पान का ध्यान रखें।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily horoscopeHoroscopeRashifaltoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफलसाप्ताहिक राशिफल
Previous Post

विद्युत विभाग के अवर अभियंता के उत्पीड़न से रिटायर्ड फौजी की मौत

Next Post

इस चैत्र नवरात्रि घर में रखिए ये खास चीजें, बरसेगी माता रानी की कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Besan Cheela
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी पनीर बेसन चीला

07/02/2026
Valentine's Day
फैशन/शैली

Vaelentine Day पर दिखेंगी खूबसूरत, अपनाएं शहनाज हुसैन की ये टिप्स

07/02/2026
vitamin-E
फैशन/शैली

इस तेल के इस्तेमाल से स्किन पर आएगा निखार

07/02/2026
sweet dish
खाना-खजाना

इस Rose Day पर ये स्वीट डिश घोलेगी रिश्तों में प्यार की मिठास

07/02/2026
Rose Day
फैशन/शैली

‘मेरी जिंदगी का खूबसूरत गुलाब हो तुम…’, Rose Day पर अपने पार्टनर को इन मैसेज के साथ करें विश

07/02/2026
Next Post
Shardiya Navratri

इस चैत्र नवरात्रि घर में रखिए ये खास चीजें, बरसेगी माता रानी की कृपा

यह भी पढ़ें

Jitiya Vrat

संतान की कामना और दीर्घायु के लिए आज महिलाएं रखेंगी जितिया व्रत, जानिए मुहूर्त

06/10/2023
AK Sharma

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बन रहा है विकसित भारत का विकसित प्रदेश: एके शर्मा

29/02/2024
Pitru Paksha

Pitru Paksha: पितरों की थाल में न परोसें ये चीज, पूर्वज हो जाएंगे नाराज

15/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version