Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

6 मार्च राशिफल: इनके लिए खास रहेगा आज का दिन

horoscope

horoscope

6 मार्च राशिफल (Horoscope)

मेष- आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। मन में नए विचार आएंगे।

वृष- आज भाग्य आपके साथ रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा, आप सारी मुश्किलों का सामना आसानी से कर लेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

मिथुन- आज का दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। आप ऑफिस में सारे कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। किसी अनजान से अनबन हो सकती है, पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

कर्क- आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। आज का दिन यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा। आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

सिंह- दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपको फायदा होगा। आज आप थोड़े आज व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में अपने प्रदर्शन में कुछ कमी महसूस करेंगे।

कन्या- आज का दिन बेहतरीन रहेगा। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कई दिनों से चल रहा तनाव कम हो जायेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

तुला- आज पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का रिस्क ना लें। कोई भी बड़ा कदम लेने से पहले आपको एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए। आज काम का बोझ अधिक होगा।

वृश्चिक- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप खुद को मानसिक तौर पर काफी असमंजस की स्थिति में पाएंगे और इसलिए कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आपका काम आप से अधिक समय मांगेगा और परिवार में भी आपकी आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है

मकर- आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनाएंगे। आज आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा।

कुंभ- आज किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

मीन- आज का दिन थोड़ा कमजोर है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी अन्यथा वे आपके हाथ से बाहर निकल जाएंगे। स्वास्थ्य पर भी खर्चा करने का योग बन रहा है।

Exit mobile version