Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुंवारा बनकर किशोरी से शादी रचाई, कप्तान ने दिए कार्रवाई के आदेश

Married Life

Married Life

मुरादाबाद। जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक ने कुंवारा बनकर किशोरी से शादी (Married) रचा ली। जुड़वा बेटे पैदा होने पर उसने अस्पताल के रिकार्ड में फर्जीवाड़ा करते हुए जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया।

यही नहीं प्रमाण पत्र में बच्चों की मां का नाम पहली पत्नी का दर्ज करवा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित युवती ने विरोध जताया। गुरुवार को उसने एसएसपी से आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। कप्तान ने सीओ सिविल लाइंस को जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

पीड़िता सोनिका शर्मा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आशियाना कालोनी की रहने वाली है। पिता की मौत हो चुकी है। मां मधुबाला शर्मा ने ही सोनिका शर्मा की परवरिश की है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में मधुबाला शर्मा ने बताया कि नया मुरादाबाद निवासी युवक का घर आना जाना था। वह खुद को अविवाहिता बताता था।

लाखों की चरस सहित हिस्ट्रीशीटर मेंटल गिरफ्तार

कुछ समय पूर्व बेटी सोनिका की शादी (Married) युवक के साथ कर दी। बेटी के दो जुड़वा बच्चे पैदा हुए। अस्पताल के रिकार्ड में फर्जीवाड़ा करते हुए सोनिका के पति ने बच्चों की मां का नाम विरमा देवी दर्ज करवा दिया।

यही नहीं विरमा देवी के नाम से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र भी नगर निगम से बन गया। सोनिका ने पति से पूछा तो उसने पहले से शादी शुदा होने की जानकारी दी।

Exit mobile version