Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रेमजाल में फंसा कर विवाहित ने की छात्रा से शादी, आरोपी गिरफ्तार

arrested

arrested

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने लविवि की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुराचार करने के आरोप में एक विवाहित शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपित पूर्व से ही शादी-शुदा था और उसने छात्रा से प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता ने बताया कि वह कुछ वर्ष पहले लविवि में परास्नातक की छात्रा थी। इस दौरान उसकी मुलाकात ग्राम समसापुर घराही मनकापुर गोण्डा निवासी वीरेन्द्र बहादुर पाण्डेय से हुई थी। वीरेन्द्र मनकापुर में शिक्षक है।

पीडि़ता और वीरेन्द्र में नजदीकियां बढने लगा और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। कुछ समय बाद पीडि़ता को पता चला कि वीरेन्द्र पहले से ही शादी-शुदा है। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया था।

राकेश टिकैत का भड़काऊ भाषण, कहा- यहां से नहीं होगी गिरफ्तारी, ऐसा हुआ तो चल जाएंगी गोलियां

वीरेन्द्र ने पहली पत्नी से तलाक लेने की बात कहते हुए उसे कागजात दिखाये थे। इस पर पीडि़ता ने वीरेन्द्र के साथ शादी कर ली थी। जिसके बाद पीडि़ता को पता चला कि आरोपित ने उसे फर्जी कागजात दिखा कर शादी कर ली है। पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने बुधवार की देर शाम आरोपित को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर दुराचार, मानसिक और शारीरिक शोषण समेत जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version