Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति सहित चार पर हत्या का आरोप

Suicide

Suicide

फतेहपुर। जिले में गुरुवार को विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता (Hanging) मिला। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। खबर पाकर मौके पर आए मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

खखरेरु थाना क्षेत्र के सुरतपुर मजरे सैदपुर निवासी अनूप सिंह उर्फ अन्नू की शादी पिछले वर्ष 16 जून 2021 को कौशाम्बी जनपद के थाना मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र के गांव पटकन का पुरवा मजरे थोन निवासी अभिलाष सिंह की पुत्री आंचल देवी (22) के साथ हुई थी। आज सुबह आंचल देवी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी पर आये मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता अभिलाष सिंह ने बताया कि अतिरिक्त दहेज न मिलने पर आंचल की हत्या ससुरालीजनों ने कर दी है। बुधवार सुबह बेटी ने फोन से अपने साथ मारपीट होने की बात बताई थी और आज फांसी लगाने की जानकारी मिली है।

पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज करते हुए

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि प्रथमदृष्टया गृह क्लेश के चलते विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आयी है। घटना की जांच की जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा और उसी के अनुरूप अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version