Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्ध हालत में फांसी से लटकता मिला विवाहिता का शव

Suicide

Suicide

कल्यानपुर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता मिला। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, काशीपुर पांडेय निवादा रूरा में जयकरन पाल रहते हैं। परिवार में पत्नी गीता के अलावा दो बेटे रवि, सत्यम और बेटी प्रतिमा देवी (24) थे। करीब दो साल पहले प्रतिमा की शादी महासरन निवादा शिवराजपुर के रहने वाले वीरेंद्र से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी कल्यानपुर के बारासिरोही में प्लाट में रहने आ गए थे। दोनों के दो माह की बेटी है।

बताया जाता है कि प्रतिमा का भाई रवि भी कल्यानपुर में ही रहता है। वह लोडर चलाता है। जानकारी के अनुसार रात को वीरेंद्र और रवि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे प्रतिमा क्षुब्ध थी। आज दुपट्टे के सहारे मेज पर चढ़कर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। यह देख वीरेंद्र के होश उड़ गए। बताया जाता है कि आनन-फानन इसकी सूचना सास को दी। इसके बाद वह उसे फांसी के फंदे से उतारकर हैलट ले गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हैलट प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लड़की के परिवार वालों ने कल्याणपुर थाने में दिया प्रार्थना पत्र।

Exit mobile version