Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Suicide

Suicide

एटा। जलेसर कोतवाली के गांव कलवारी में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका (Hanging) मिला। मायके पक्ष ने गुरुवार को ससुरालियों पर दहेज हत्या (Dowry) का आरोप लगाते कोतवाली में तहरीर दी है।

जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम देवकरन निवासी सोरन सिंह ने अपनी 22 वर्षीय बेटी साधना की शादी ढाई साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव कलवारी निवासी वीरेश कुमार के साथ की थी। हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसी मध्य वीरेश के संसर्ग से साधना मां बनी, लेकिन आरोपितों ने उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। मायका पक्ष ने पुत्री और ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया था।

आरोप है कि, बुधवार की देर रात दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने साधना की हत्या कर शव फांसी के फंदे लटका (Hanging) दिया है। सगे सबंधियों ने पीड़ित को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में पिता अन्य परिजनों संग कलवारी पहुंचा। पुत्री के शव को देखकर परिजन विलाप करने लगे। सूचना पर पहुंची जलेसर पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। सभी बिदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version