Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विवाहिता की मौत, पति सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Death

death

फिरोजाबाद। थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक विवाहिता की सोमवार को फांसी लगने से मौत (Death) हो गयी। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के आलमपुर कनेटा निवासी खुशबू (25) पत्नी रजनीश की तीन साल पूर्व शादी हुई थी। खुशबू की सोमवार को फांसी लगने से मौत (Death) हो गयी। जिससे ससुरालीजनों में हड़कम्प मच गया। चीख-पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही मृतका के मायका पक्ष के लोग भी आ गये।

जिन्होंने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों पर खुशबू की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लायी है। पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बसई मोम्मदपुर ने बताया कि मृतका का मायका नगला दौलत मैनपुरी में है। मायका पक्ष की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version