Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर लगा हत्या का आरोप

Dead Bodies

Dead Bodies

कासगंज। जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरा ना होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए सास, ससुर सहित कई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया निवासी सत्यवीर की पत्नी 23 वर्षीय साधना का शव शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने उसके मायके थाना क्षेत्र के ही गांव नगला भक्ति निवासी पिता जगदीश को दी है। मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे पुलिस को भी जानकारी दी गई।

पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही ससुराली जन घर से फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पिता ने सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी को नामजद करते हुए तहरीर पुलिस को दे दी है। उसका कहना है कि बेटी का विवाह नरवीर सिंह के पुत्र सत्यवीर सिंह के साथ 04 वर्ष पूर्व किया था।

इस दौरान उसने एक बेटी को भी जन्म दिया 02 वर्ष पूर्व सत्यवीर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। ससुराली जन अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने की स्थिति में उन्होंने उसकी बेटी को गला दबाकर हत्या कर दी और शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।

थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है शव अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है पुलिस की कार्यवाही जारी है।

Exit mobile version