Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप

Dead Body

Dead Body

फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को संदिग्धावस्था में एक विवाहिता की मौत हो गयी। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थाना नारखी क्षेत्र के मरसलगंज निवासी खुशबू (20) पत्नी बिजेन्द्र सिंह की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। खुशबू की मौत से ससुरालीजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

इधर सूचना पर जनपद मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला प्राणनाथ निवासी मृतका के मायका पक्ष के लोग भी आ गये। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी नारखी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामलें में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version