Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर लगा हत्या का आरोप

Dowry

dowry

चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी। मरने वाली महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करवाई है। रविवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।

पहाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामाश्रय सिंह यादव ने बताया कि पचोखर गांव में रविवार को एक विवाहिता प्रीति (19) की संदिग्ध परिस्थिति  में मौत हो गयी, उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पति श्रवण गौतम के साथ हुये विवाद के बाद, प्रीति आठ-दस दिन पूर्व ही अपने ससुराल आयी थी और आज संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने प्रीति के पिता राजकुमार पांडेय के हवाले से बताया कि उसने अपने पिता को फोन पर दो दिन पूर्व बताया था कि उसे यहां से (ससुराल से) ले जाएं, वरना ये (ससुराली जन) उसे मार डालेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रीति की शादी नौ महीने पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि राजकुमार पांडेय ने अपनी बेटी की फोन वार्ता का आॅडियो सोशल मीडिया में भी वायरल किया है।  एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में प्रीति के पिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ बेटी की हत्या करने की शिकायत दर्ज करवाई है।

Exit mobile version