• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मार्टिन गप्टिल ने चाहर की गेंद पर लगाया छक्का, रोहित शर्मा ने रचा ऐसा चक्रव्यूह

Desk by Desk
20/11/2021
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मार्टिन गप्टिल ने टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में 15 गेंद पर 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। गप्टिल जब तक क्रीज पर थे, उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को लय हासिल करने का मौका नहीं दिया था। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

एक छक्का उन्होंने आउट होने से ठीक पहले दीपक चाहर की गेंद पर ठोका था, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ऐसा जाल बुना, जिसमें फंसकर इस कीवी बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता पकड़ना पड़ा। चाहर इस मैच में काफी महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने गप्टिल का अहम विकेट अपने खाते में डाला।

पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर गप्टिल ने लॉन्ग ऑन पर जबर्दस्त छक्का लगाया। इसके बाद रोहित चाहर के पास गए, उन्होंने उनसे कुछ बात की और बताया कि किस एरिया में गेंद डालनी है। इसके बाद उन्होंने फील्ड में कुछ बदलाव किए। रोहित ने डीप स्क्वॉयर और थर्ड मैन पर एक फील्डर लगाया।

सुनील गावस्कर ने रवि शास्त्री और कोहली पर साधा निशाना, कमेंटरी सुन भड़के फैंस

इसके बाद चाहर ने पिछले मैच की तरह इस मैच में भी गप्टिल के खिलाफ आखिरी जंग जीती और विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर उन्हें पवेलियन वापस भेजा। चाहर ने शॉर्ट गेंद की और गप्टिल इसको जब तक समझ पाते, अपना बल्ला अड़ा बैठे और पंत को आसान कैच लपकने का मौका दे दिया।

शॉर्ट फाइन लेग पर एक फील्डर था, लेकिन पंत ने वहां तक गेंद जाने नहीं दी और खुद कैच लपककर भारत को पहली सफलता दिलाई। कीवी टीम ने इस तरह से 48 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाया। चाहर ने चार ओवर में 42 रन खर्चे।

कीवी टीम की ओर से बेस्ट स्कोरर ग्लेन फिलिप्स रहे, जिन्होंने 21 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली। कीवी टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए, जवाब में भारत ने 17.2 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने 55 और केएल राहुल ने 65 रनों की पारी खेली।

Tags: Deepak Chaharind vs nzIND vs NZ seriesmartin guptilRohit Sharma
Previous Post

सुनील गावस्कर ने रवि शास्त्री और कोहली पर साधा निशाना, कमेंटरी सुन भड़के फैंस

Next Post

रोहित शर्मा ने तोड़ा इस प्लेयर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन

Desk

Desk

Related Posts

Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
Next Post
Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने तोड़ा इस प्लेयर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

वनों की बहुलता वाला प्रदेश है उत्तराखण्ड, वन संपदाओं को आर्थिकी से जोड़ने के करें प्रयास: धामी

12/06/2025

Tiktok को खरीद सकता है twitter, रेस में microsoft  सबसे आगे

09/08/2020
Satish Mahana

सदन के सुचारु संचालन में सहयोग करें सदस्य: महाना

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version