Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज मनाई जाएगी मासिक दुर्गाष्टमी, मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये काम

Masik Durgashtami

Masik Durgashtami

हिंदू धर्म में हर महीने दुर्गाष्टमी (Durgashtami) का व्रत रखा जाता है। एक माह में अष्टमी दो बार आती है, जिसमें से शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए, जानते हैं कि मासिक दुर्गाष्टमी की सही तिथि क्या है और इस दिन कौन-से उपाय करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) तिथि

पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 17 जनवरी 2024 को रात्रि 10.06 पर प्रारंभ हो रही है। इसका समापन 18 जनवरी को रात 9.44 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 18 जनवरी, गुरुवार को रखा जाएगा।

मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये कार्य

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) पूजा के दौरान मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार का सामान जरूर चढ़ाएं। इस दिन माता रानी को लाल चुनरी और लाल फूल भी चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखी बना रहता है। इस दिन मां दुर्गा को फूलों और लौंग से बनी माला चढ़ाई जाए, तो साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

करें इस मंत्र का जाप

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) पूजा के दौरान मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) के दिन 8 या 9 छोटी कन्याओं को अपने घर भोजन कराएं और कुछ भेंट दें। यदि यह संभव न हो, तो आप कन्याओं के घर जाकर भी उन्हें भोजन करा सकते हैं। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाती हैं।

Exit mobile version