Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वैशाख माह इस दिन मनाई जाएगी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जानें पूजा विधि

Janmashtami

Janmashtami

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami ) हर महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन मनाई जाती है। इस खास दिन पर लड्डू गोपाल की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन व्रत भी रखा जाता है। इस बार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी तिथि 1 मई को पड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान की पूजा करने से मानव जाति के पाप नष्ट हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए, जानते हैं कि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami ) के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami ) शुभ मुहूर्त

वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 मई 2024 को प्रातः 05:45 बजे प्रारंभ हो रही है। यह 2 मई 2024 को सुबह 04:01 बजे समाप्त होगी। इस लिहाज से मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 1 मई को मनाई जाएगी।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami ) पूजा विधि

– मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami ) के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और भगवान का ध्यान करके अपने दिन की शुरुआत करें।
– इसके बाद स्नान कर मंदिर को साफ करें और गंगा जल छिड़ककर पवित्र करें।
– मंदिर में एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर श्री कृष्ण और राधा रानी की मूर्ति रखें।
– अब देसी घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
– भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का पाठ भी करें।
– इसके बाद भगवान को मिश्री और मक्खन का भोग लगाएं। प्रसाद में तुलसी दल अवश्य शामिल करें।
– ईश्वर से आपके जीवन में सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।
– प्रसाद लोगों को बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें।
– गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करें।

भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र

श्री कृष्ण मूल मंत्र
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।

संकट मंत्र

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:

Exit mobile version