Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मासिक शिवरात्रि 11 दिसंबर को, 2 अद्भुत संयोग में करें महादेव की पूजा

Masik Shivratri

Masik Shivratri

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व के साथ-साथ हर माह मनाई जाने वाली मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) का भी विशेष महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, जिन लोगों की शादी में रुकावट आ रही है या शादी का रिश्ता बार-बार टूट जाता है। ऐसे लोगों को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) व्रत जरूर करना चाहिए।

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) को लेकर पौराणिक मान्यता

भगवान भोलेनाथ की महिमा और शिव आराधना के बारे में विस्तार से जिक्र शिव पुराण में मिलता है। शिव पुराण के मुताबिक, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यही कारण है कि इस दिन हर माह मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) मनाई जाती है।

2 अद्भुत संयोग में करें शिव पूजा

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri)  पर सुकर्मा योग के साथ दो अद्भुत संयोग निर्मित हो रहे हैं। पंचांग के मुताबिक, मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 दिसंबर को सुबह 07.10 बजे शुरू होगी और 12 दिसंबर को सुबह 06.24 मिनट पर समाप्त होगी। इस दौरान सुकर्मा योग

शाम को 08.59 मिनट तक है। इस दौरान शिव जी की पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग योग दोपहर में 12.14 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह 07.14 बजे तक रहेगा।

Exit mobile version