Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी के इस जिले में लगे मास्क ATM, हाथों को भी करेगा सेनिटाइज

mask atm

mask atm

सहारनपुर। एटीएम (ATM) का नाम सुनकर मतलब मन में सबसे पहले क्या आता है? रुपए निकालने की मशीन। पर क्या आपने कभी मास्क के ATM के बारे में सुना है? जी हां, बिलकुल सही सुना मास्क के एटीएम।  सहारनपुर  नगर निगम ने सहारनपुर में मास्क एटीएम लगाने की शुरुआत कर दी है। नगर आयुक्त ने मास्क ATM का उद्घाटन किया। जिसमें पांच रुपये का सिक्का ATM में डालो और ATM से मास्क लो।

आपको सुनकर आश्चर्य हुआ होगा और आप सोच रहे होंगे कि आखिर मास्क एटीएम है क्या और यह किस तरीके से काम करता है? मास्क एटीएम से मात्र 5 रुपये में आपको मास्क उपलब्ध हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के नगर निगम में आज पहला मास्क एटीएम सहारनपुर नगर निगम में लगाया गया है।

पीएम मोदी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, शिक्षकों के प्रति जताया आभार

इस एटीएम में मात्र 5 रुपये का सिक्का डालकर आपको मार्केट में 10 रुपये से लेकर 15 रुपये तक मिलने वाले मास्क एटीएम से मात्र 5 रुपये में उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा इस एटीएम मशीन में बिना हाथ लगाए आप अपने हाथों को सैनिटाइज भी कर सकते हैं। कोरोना काल के चलते जहां सैनिटाइज और मास्क की विशेष महत्ता है। वहीं, अब यह मास्क एटीएम आपको मास्क और सेनिटाइज की जरूरत को पूरा करने में विशेष भूमिक निभाएगा।

अभिनेता हिमांश कोहली भी हुये कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम के अलावा सहारनपुर के सभी सार्वजनिक स्थानों में और सार्वजनिक शौचालय के पास यह मास्क एटीएम लगाए जाएंगे। जो कि इस कोरोना काल में इस महामारी से बचने के लिए अपना विशेष योगदान देंगे। इस एटीएम मास्क की क्षमता 50 मास्क तक होगी। इस एटीएम मास्क मशीन के पास हमारे कर्मचारी भी होंगे जो इस एटीएम के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।

Exit mobile version