Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नकाबपोश डैकतों ने घर पर धावा बोल कर लूटे 25 लाख रुपए

Stole

Stole

बिहार के मधुबनी जिला के नेपाल सीमावर्ती इलाका के मधवापुर थाना क्षेत्र में सोमवार की मध्य रात भीषण डकैती की खबर है। नकाबपोश हथियार से लैस अपराधियों ने करीब 25 लाख से अधिक की सम्पति की लूटपाट की है।

घटनाक्रम में अपराधियों ने दो महिला सहित 6 व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस सूत्रानुसार मधवापुर थाना क्षेत्र भगवती स्थान के समीप सोमवार की मध्य रात करीब डेढ बजे घटना हुई।

बताया गया कि गृहस्वामी सिराजुल हक के दरबाजा पर रात में करीब 18-19 की संख्या में नकाबपोश हथियार से लैश अपराधियों ने डाका डाला। अपराधियों ने सिराजुल हक को पहले जगाया। डरा धमकाकर अपराधियों ने  घर पर धावा बोल दिया। पहले बम विस्फोट करना शुरू किया। गृहस्वामी को घायल कर नगद समेत आभूषण लूट लिया।

केजरीवाल की अपील बेसर, स्टेशनों-बस अड्डों पर उमड़ी प्रवासियों की भीड़

घटनाक्रम में अपराधियों ने दो महिला समेत छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया।

गंभीर स्थिति में दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी के आदेशानुसार चार थाने की घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version