Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फांसी लगाकर राजगीर मिस्त्री ने दे दी जान

Suicide

Suicide

मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी राजगीर मिस्त्री ने रविवार को फांसी लगाकर जान (Suicide)  दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

कोटवा गांव निवासी मनोज कुमार (30) ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन ने बताया कि मनोज के पिता की मौत बहुत पहले हो गई थी। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था और राजगीर मिस्त्री का काम कर परिवार चलाता था। पिछले जनवरी महीने में सड़क दुर्घटना में उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी।

पड़ोसियों ने बताया कि मनोज महीनों से घर पर ही था और अजीबोगरीब हरकतें करता था। कभी-कभी तो घर से निकल दूसरे के घर पहुंच जाता था। लोग उसे वापस उसके घर पहुंचा जाते थे। पिछले शनिवार की रात वह घर के बाहर दौड़ लगा रहा था। आस-पास के लोगों ने उसे पकड़कर रात के दो बजे उसके घर पहुंचा दिया था। मनोज कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

सुबह जब पत्नी पलक ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खुला। आस—पास के लोगों को बुलाकर जबरन दरवाजा तोड़वाया तो पति को साड़ी के सहारे पंखे से फांसी पर झूलते पाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मनोज को दो संतानें हैं।

Exit mobile version