• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण ब्लास्ट, 2 छात्रों की मौत

Writer D by Writer D
04/10/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
Massive blast at coaching centre in Farrukhabad

Massive blast at coaching centre in Farrukhabad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में शनिवार दोपहर एक कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट (Blast) हुआ। इस विस्फोट में कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे बच्चे घायल हो गए, जबकि दो बच्चों की मौत हो गयी। ये घटना थाना कादरी गेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी के पास स्थित कोचिंग सेंटर में हुई। विस्फोट इतना भीषण था कि कोचिंग सेंटर की इमारत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और मलबा 20 से 30 मीटर दूर तक बिखर गया। वहीं, इस विस्फोट (Blast) का असर आस-पास के मकानों में देखने को मिला है। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है।

वहीं, घटना के समय वहां छात्रों की खड़ी बाइक, स्कूटी और साइकिल जैसे अन्य वाहन भी 50 मीटर दूर तक जा गिरे। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, फतेहगढ़ और कादरी गेट थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कोचिंग सेंटर में मौजूद एक शिक्षक को हिरासत में लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल भी मौके पर पहुंच गए हैं और उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने सात घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से दो छात्रों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच की हालत गंभीर देख उनका इलाज शुरू किया। इनमें से कुछ छात्रों की हालत ज्यादा गंभीर देख सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद बिल्डिंग के हिस्से 20 मीटर दूर तक बिखर गए। करीब दो किलोमीटर तक धमाके (Blast) की आवाज सुनाई दी।

सेफ्टिक टैंक में हुआ धमाका (Blast) 

वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में धमाके (Blast) के पीछे का कारण सेफ्टिक टैंक में गैस बनना बताया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद फॉरेंसिक टीम ने जांचकर बताया कि मीथेन गैस की वजह से विस्फोट हुआ है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अंदर से सभी रिकॉर्ड पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। मौके पर डीएम आशुतोष दुवेदी और एसपी आरती सिंह मौजूद हैं। अभी भी रेस्क्यू चलाया जा रहा है। देखा जा रहा है कि बिल्डिंग के मलबे में कोई अन्य छात्र तो नहीं फंसा है।

हादसे को लेकर SP आरती सिंह ने बताया, “करीब 3:19 बजे सूचना मिली थी। ये एक कोचिंग सेंटर है, जिसके बेसमेंट में एक सेप्टिक टैंक है। टैंक में कंसन्ट्रेटेड मीथेन अधिक होने के वजह से एक ब्लास्ट हुआ। वहां एक स्विच बोर्ड भी मिला। संभवतः उसकी वजह से ब्लास्ट हुआ होगा। घटना में सात लोग घायल हुए थे, जिसमें से दो की मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है। CCTV देखे जा रहे हैं।”

Tags: farrukhabad news
Previous Post

7 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

Next Post

विजयदशमी पर आवास विकास परिषद की मेगा ई-नीलामी ने रचा इतिहास

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
Scotch Award
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, फिर मिला प्रतिष्ठित ‘स्कॉच अवार्ड’

29/03/2026
Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा देश का बड़ा एमआरओ हब

28/03/2026
Next Post
Awas Vikas Parishad

विजयदशमी पर आवास विकास परिषद की मेगा ई-नीलामी ने रचा इतिहास

यह भी पढ़ें

mobile phone

उप्र में वायरलेस की तरह प्रयुक्त होगा मोबाइल फोन, बाराबंकी से होगी शुरुआत

11/04/2023
shakira

पॉप सिंगर शकीरा की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट

17/02/2025
Bibhav Kumar

Swati Maliwal Beaten Case: बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ी

15/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version