• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 मंजिला कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत

Writer D by Writer D
17/03/2023
in Main Slider, राष्ट्रीय, हैदराबाद
0
Massive fire at Swapnalok Complex

Massive fire at Swapnalok Complex

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैदराबाद। हैदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स (Swapnalok Complex)  में गुरुवार शाम 7:30 बजे भीषण आग (Fire) लग गई। इस घटना में छह मार्केटिंग कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है। आग छठी और सातवीं मंजिल के बीच लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट से लगने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

घटनास्थल पर चार दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कॉम्पलेक्स में फंसे 15 से अधिक कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जिस समय यह घटना हुई है उस वक्त कई कर्मचारी दफ्तर में उपस्थित थे। इसी कांप्लेक्स के अन्य मंजिलों पर कई दुकानें और गोदान भी हैं। आग देखते-देखते फैल गई।

घटनास्थल पर राज्य मंत्री श्रीनिवास यादव, गृह मंत्री महमूद अली और हैदराबाद शहर के मेयर विजयलक्ष्मी मौके पर पहुंचे और राजस्व एवं नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मृतकों के नाम प्रमिला, वेन्नेला, श्रावणी, प्रशांत, त्रिवेणी और शिवा है। आग की घटना में मरने वाले लोग कॉम्पलेक्स (Swapnalok Complex)  की छठी मंजिल में एक निजी मार्केटिंग कंपनी के कर्मचारी थे।

गांधी अस्पताल के सुपरिटेंडेंट राजा राव ने बताया कि आग लगने के बाद धुएं के कारण दम घुटने से मौतें हुई हैं। मृतकों की उम्र 22 से 25 साल बताई गई है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। फिलहाल पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारी इस 12 मंजिला कॉम्पलेक्स की तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।

Tags: Firehyderabad NewsNational newsSwapnalok Complex
Previous Post

17 मार्च राशिफल: आज इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

Next Post

उमेश पाल हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन, असद और शूटर गुलाम को पनाह देने वाले को नेपाल से उठाया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
Uttarakhand government and ITBP sign MoU for procurement of local products
राजनीति

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

01/04/2026
Next Post
Umesh Pal murder

उमेश पाल हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन, असद और शूटर गुलाम को पनाह देने वाले को नेपाल से उठाया

यह भी पढ़ें

Cm yogi

कोविड-19 की वैक्सीन उपलब्ध नहीं होती तब तक सतर्कता ही बचाव है : योगी

19/11/2020
quantum computer

चीन ने बनाया क्‍वॉन्टम कंप्यूटर, सुपरकंप्‍यूटर से भी 100 ट्रिलियन गुना ज्यादा तेज

06/12/2020
PM Kisan Nidhi

नए साल पर पीएम मोदी ने दिया तोहफा, किसानों के खाते में ट्रांसफर की सम्मान निधि

01/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version