• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 7 नवजातों की मौत

Writer D by Writer D
26/05/2024
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
fire in baby care center

fire in baby care center

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के विवेक विहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेबी केयर सेंटर (Baby Care Center) में भीषण आग लगने से सात बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 12 बच्चों को देर रात रेस्क्यू किया गया। जिसमें से इलाज के दौरान सात बच्चों की मौत हो गई है।

दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि उन्हें रात 11:32 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। वहीं, डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग के मुताबिक, बचाव अभियान पूरा हो चुका है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि 12 नवजातों का रेस्क्यू कर तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 7 की मौत हो गई, 1 वेंटिलेटर पर है और पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।

विवेक विहार में है बेबी केयर सेंटर (Baby Care Center) 

अतुल गर्ग ने बताया कि विवेक विहार के ब्लॉक बी में यह बेबी केयर सेंटर (Baby Care Center)  है। नवजात बच्चों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से इलाज के लिए पूर्वी दिल्ली एडवांस एनआईसीयू अस्पताल ले जाया गया। वहीं, हादसे के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल इस हादसे पर चुप्पी साध ली है।

एक अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल में आग 11:32 बजे लगी थी। दमकल कर्मियों ने बताया कि जिस बिल्डिंग में अस्पताल चल रहा था वो और पास की रिहाइसी बिल्डिंग भी आग की चपेट में आई थीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझा दिया है। पुलिस के एक अधिकारी अस्पताल कर्मियों से हादसे की जानकारी जुटा रहे हैं। साथ ही यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम था कि नहीं।

राजकोट में गेम जोन में लगी भीषण आग, 22 की मौत, कई फंसे

यह घटना उस दिन हुई है जब गुजरात के राजकोट शहर में एक भीड़ भरे खेल क्षेत्र में भीषण आग लगने और इमारत ढह जाने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बीजेपी के पूर्व पार्षद और शहीद भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह हादसा दुखद है। पूरी रात वह बचाव कार्य का जायजा लेते रहे।

Tags: baby care centercrime newsdelhi newsNational news
Previous Post

इस दिन मनाया जाएगा गंगा दशहरा, गंगा दर्शन के दौरान न करें ये गलतियां

Next Post

बेबी केयर सेंटर के बाद चार मंज़िला इमारत में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

कैंसर पीड़ित मॉ-बाप को बेटे कर रहे थे घर से बेदखल, डीएम करेंगे जिला बदर

12/11/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

12/11/2025
'Sans Abhiyan 2025-26' was launched
राष्ट्रीय

हर बच्चे की सांसें सुरक्षित रहें, स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़े उत्तराखंड

12/11/2025
Car Blast
Main Slider

चुनाव के समय ही क्यों… दिल्ली कार ब्लास्ट की टाइमिंग पर मंत्री ने उठाए सवाल

12/11/2025
Savin Bansal
राजनीति

पति ने पत्नी व बेटी को आग लगाकर जान से मारने का किया प्रयास, डीएम दर्ज करवाई आनलाईन FIR

11/11/2025
Next Post
A huge fire broke out in a 24-storey building

बेबी केयर सेंटर के बाद चार मंज़िला इमारत में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

यह भी पढ़ें

Jagannath

जगन्नाथ पुरी में कितने देवी-देवता विराजमान हैं, जानें कौन हैं यहां के रक्षक देव

28/06/2024
Gauhar Khan Zaid Darbar Nikah

गौहर खान-जैद दरबार की शादी की तारीख हुई पक्की, जानिए कब है निकाह

03/11/2020
Nayab Singh Saini

भाजपा का संकल्प पत्र भगवान समान, वादों को पूरा करते हैं: नायब सैनी

22/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version