Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सेना क जवानों ने बचाई कर्मचारियों की जान

massive fire in ferry

fire in ferry

पुलवामा जिले के औद्योगिक क्षेत्र लस्सीपोरा में सोमवार देर रात को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना की जानकारी मिलते ही सेना के जवानों ने मौके पर पहुंच कर फैक्ट्री के कर्मचारियों की जान बचाई और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है। हालाकि इस दौरान किसी जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सेना ने समय रहते कार्यवाही कर एक बड़ा हादसा होने से रोक लिया।

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र लस्सीपोरा में सोमवार रात को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई प्लास्टिक होने के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। इस दौरान फैक्ट्री से किसी ने सेना के 44 राष्ट्रीय रायफल के मुख्यालय में इस आगजनी की घटना के बारे में सूचना दी और मदद की गुहार लगाई गई।

फोन पर बताया गया स्टालवार्ट प्लास्टिक्स नाम की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फोन आते ही 44 आरआर सक्रिय हो गया। जवानों का एक दल घटना स्थल पर पहुंच गया।

कोयला खदान में मीथेन विस्फोट, अबतक 96 लोग घायल

सबसे पहले जवानों ने फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों और नागरिकों को सुरक्षित निकाला। इनमें से कुछ झुलसने से जख्मी भी हुए। उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिया गया।

लोगों को मौके से निकालने के बाद जवानों ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। तब तक जिला अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।। हालांकि तब तक 22 आरआर के क्विक रिएक्शन टीम ने फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। इसके बाद सेना और अग्निशमद दस्ते ने मिलकर आग को और फैलने से रोक लिया।

Exit mobile version