Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गौशाला के पास लगी भीषण आग, कई गाय झुलसी

Fire

Fire

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के ग्राम कनावनी पुस्ता रोड डूब क्षेत्र स्थित झुग्गियों में सोमवार को दोपहर भीषण आग (Massive Fire) लग गई। इस झुग्गी बस्ती के पास में ही एक गौशाला भी है।

आग की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना में कई गायों के भी आग में झुलसने की खबर है। हालांकि, गायों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।

दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। आग इतनी जबर्दस्त है कि उसने देखते ही देखते पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने से आस-पास की लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूर जिंदा जले

श्री कृष्णा सेवा गौशाला ट्रस्ट संचालक सूरज के मुताबिक, उनकी गौशाला में 100 गाय हैं। इनसे करीब 15 से 20 गाय जल गई हैं। हालांकि, गौशाला की देखभाल करने वाले एक केयरटेकर के मुताबिक 49 गायों के जलने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version