• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भीषण आग, एक मरीज की मौत

Writer D by Writer D
11/06/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Brahma Shakti Hospital

Brahma Shakti Hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के विजय विहार इलाके स्थित ब्रह्म शक्ति (Brahm Shakti) अस्पताल के आईसीयू वार्ड (ICU Ward) में आज सुबह आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में आईसीयू वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। जबकि एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने बचने के लिये प्रथम तल से नीचे छलांग लगाई थी।

मृतक मरीज की पहचान लक्ष्मी विहार प्रेम नगर निवासी होली (64) के रूप में हुई है। वहीं घायल डॉक्टर की पहचान सुशील (34) के रूप में हुई है। रोहिणी जिले के डीसीपी प्रणव तायल ने बताया कि विजय विहार थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 285/287/304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि विजय विहार स्थित ब्रह्म शक्ति अस्पताल (Brahma Shakti Hospital) में आग लग गई है।

जुमे की नमाज के बाद यूपी में बवाल, अब तक 227 उपद्रवी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही एक-एक कर करीब 10 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अतुल गर्ग के अनुसार, आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी थी,इस मंजिल पर आईसीयू वार्ड है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज होली को बचा लिया गया था, लेकिन आग लगने के कारण बिजली और ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई , जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: Brahma Shakti Hospitaldelhi newsNational newsrohini news
Previous Post

जुमे की नमाज के बाद यूपी में बवाल, अब तक 227 उपद्रवी गिरफ्तार

Next Post

हमारा दामन तो लोगों ने दागदार कर दिया: आज़म खान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

21/04/2026
Murder
Main Slider

डबल मर्डर से दहला मुरादाबाद, बच्चों के सामने मां-बाप की निर्मम हत्या

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
Next Post
azam khan

हमारा दामन तो लोगों ने दागदार कर दिया: आज़म खान

यह भी पढ़ें

मनीष हत्याकांड: फरार चल रहे दरोगा राहुल और सिपाही प्रशांत गिरफ्तार

12/10/2021
attacked

जूता कारोबारी की हत्या कर शव घर के पीछे फेंका

09/06/2021
corona

यूपी में दम तोड़ रहा है कोरोना, आधे रह गए एक्टिव केस

30/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version