Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

fire

fire brokeout

उत्तर प्रदेश के आगरा के हरिपर्वत थाना इलाके में वाटर वर्क्स स्थित केमिकल फैक्ट्री में तड़के 4 बजे आग लग गई। लपटों को उठते देख आसपास वालों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। यह क्षेत्र रिहायशी है।

लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए 10 दमकल की गाड़ियां लगी हुई हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री एक गली में हैं, जो लंबे समय से बंद पड़ी थी। इसमें केमिकल रखे हुए थे। केमिकल में लगी आग बुझ नहीं रही है।

बुर्ज खलीफा से रास्ता भटक रहे थे विमान, बंद हुआ लेजर शो

आसपास की दो जूता फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है। कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राहत-बचाव का काम जारी है।

Exit mobile version