Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 12 झुलसे

Fire

fire in clothes showroom

औरैया। जिले में फफूंद दिबियापुर मार्ग पर मंगलवार देर रात विमल द्वार के सामने बने कपड़े के शोरूम में आग (Fire) लग गई। हादसे में 2 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी है।

CISF की टीम भी रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गई है। बिल्डिंग पांच मंजिला है। दूसरे और तीसरे फ्लोर पर आग लग गई। आग से करीब 30 लाख से अधिक से नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

व्यापारी कुछ समझ पाते इससे पहले आग (Fire) ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय तीनों का परिवार चौथी मंजिल पर था। आग लगने से रवि की पत्नी अवंतिका, अमित की पत्नी शिखा सुमित की पत्नी लक्ष्मी व बच्चे हनु, अदिति, सचि, चंगुन, एक वर्ष की मासूम के साथ 14 वर्षीय प्रणव, कर्मचारी कल्लू ऊपर ही फंस गए।

आग लगने की जानकारी मिलते ही गेल व एनटीपीसी से पांच दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ऊपर फंसे पांच बच्चों और चार परिजनों को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला। घटना के समय रवि घर पर पूजा कर रहे थे, जबकि अमित और सुमित दुकान पर थे। मौके पर एडीएम रेखा एस चौहान, एसपी चारू निगम, सीओ सुरेंद्र नाथ यादव भी पहुंचे। घर पर तीन सिलिंडर रखे होने व आग लगने के कारण पड़ोस के घर भी खाली कराए गए हैं।

उत्तर प्रदेश बना अराजक प्रदेश: अखिलेश यादव

दमकल कर्मी परिवार के लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। एक महिला और बच्चे को निकालने के लिए दीवार तोड़ी गई। आग लगने की सूचना पर एसपी चारु निगम भी मौके पर पहुंची। एसपी चारु निगम बिल्डिंग के अंदर भी गई। तीन महिलाएं और 4 बच्चों समेत अग्निशमन विभाग के 5 कर्मचारी बेहोश हो गए। जिन्हें सीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया जा रहा है।

Exit mobile version