Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कारखाने में लगी भीषण आग, 36 की मौत

massive fire

massive fire

बीजिंग। चीन में आग (Massive Fire) लगने से एक कारखाना तबाह हो गया। आग की लपटों से झुलसे 36 लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर हुआ। कारखाना (कैक्सिंडा ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड) हेनान प्रांत के वेनफेंग जिले के आन्यांग शहर में हैं। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने मंगलवार सुबह दी।

सरकारी मीडिया के मुताबिक दो लोग अब भी लापता हैं। साथ ही दो लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही पहुंचे दमकल के 63 वाहनों को रात 8 बजे तक आग पर नियंत्रण करने में सफलता मिली।

Exit mobile version