Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्री सीमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाके में मची अफरा तफरी

massive fire in ferry

fire in ferry

आज तड़के बिहार के औरंगाबाद शहर के पूर्वी मुहाने पर स्थित श्री सीमेंट फैक्टरी में आग लग गई।आग लगने के बाद आस पास के रिहायशी इलाकों में अफरा तफरी मच गई।

औरंगाबाद के एसडीएम विजयंत ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आग लगने से हुई क्षति का आकलन फैक्टरी प्रबंधन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार के अहले सुबह श्री सीमेंट फैक्टरी परिसर में अवस्थित पैकिंग गोदम में आग लगने से पूरे इलाके में धुआं फैल गया।

फैक्टरी और आसपास के इलाके में रह रहे लोगों में दहशत फ़ैल गया। हांलाकि स्थानीय प्रशासन एवं फैक्टरी प्रबंधन के प्रयासों से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। औरंगाबाद शहर में अवस्थित श्री सीमेंट फैक्टरी शहर वासियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।

पुंछ: सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मी समेत तीन जवान घायल

फैक्टरी से निकलने वाले धुल और धुएं से शहर और आसपास के क्षेत्र के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी बूरा असर पड़ने लगा है।

Exit mobile version