Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्पंज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ खाक

massive fire

massive fire

इंदौर। शहर के मालवा कॉलेज के समीप स्थित आई स्पंज प्रायवेट लिमिटेड कॉटन फैक्ट्री (sponge factory) में शनिवार देर रात देर रात लगी आग (Massive Fire) लग गई। आग से यहां रखा कई क्विंटल कॉटन और स्पंज जलकर राख हो गया।

बीती रात स्पंज फैक्ट्री से अचानक लपटें उठने लगी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने की कार्रवाई रविवार सुबह तक जारी रही।

तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौजूद

इस बीच फैक्ट्री में रखा हुआ लाखों रुपये कीमत का स्पंज और कॉटन खाक हो गया। फैक्ट्री किसी संजय अग्रवाल नामक उद्योगपति की बताई गई है।

Exit mobile version