Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कपड़ा मिल में लगी भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर

massive fire

massive fire

सूरत। पांडेसरा जीआइडीसी इलाके में स्थित अमित सिल्क मिल (Textile Mill) में अल सुबह भीषण आग (Massive Fire) लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं।

घटना रविवार सुबह चार बजे की है। आगजनी की इस घटना में यह कपड़ा मिल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत ये रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

साड़ी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 दमकलकर्मी सहित पांच झुलसे

फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।

Exit mobile version