Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UP Board Paper Leak मामले में मास्टर माइंड गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक (UP Board Paper Leak) करने वाला मास्टमाइंड निर्भय नारायण सिंह अपने सहयोगी राजीव प्रजापति के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसके पास से 30 सादी कॉपी सहित सॉल्व की हुईं कॉपी भी बरामद की गई हैं। वहीं, गिरफ्तारी के समय उसके पास से अंग्रेजी के पेपर की फोटोकॉपी भी बरामद की गई हैं। बलिया के महाराजी कॉलेज भीमपुरा में पेपर लीक होने का खुलासा हुआ था।

UP Board Paper Leak मामले में आठ और गिरफ्तार

इसके बाद से ही प्रदेश में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर इस पूरे मामले की जांच की जा रही थी। उम्मीद है कि मास्टरमाइंड के गिरफ्तार होने के बाद कई बड़े खुलासे होंगे।

Exit mobile version