Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मथुरा : गोवर्धन आश्रम में दो साधुओं की संदिग्ध हालात में मौत, एक की हालत गंभीर

गोवर्धन आश्रम में दो साधुओं की संदिग्ध हालात में मौत Two sadhus died in suspicious condition in Govardhan Ashram

गोवर्धन आश्रम में दो साधुओं की संदिग्ध हालात में मौत

मथुरा। मथुरा के गोवर्धन में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य साधु की हालत गंभीर है। तीनों साधु एक ही आश्रम में रहते थे। सुबह इन्होंने चाय पी थी। चाय में विषाक्त पदार्थ मिला होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पाकिस्तान ने फिर की भीषण गोलीबारी, दहल उठी घाटी, एक जवान शहीद

गोवर्धन मार्ग स्थित गिरिराज बगीचा के पीछे जंगल में आश्रम तीनों साधु रहते थे। शनिवार सुबह दो साधु आश्रम में मृत मिले, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। मृतकों में साधु गोपाल दास और श्याम सुंदर दास हैं। रामबाबू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Exit mobile version